राजनीती
September 29, 2017
प्रधानमंत्री मोदी के कैशलेस प्लान के चक्कर में बैंकों का बेड़ा गर्क हो गया। इस कैशलेस के चलते बैंकों का 3,800 करोड रूपए का नुकसान हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी के बाद कैशलेस भुगतान सिस्टम को ब़़ढावा देने के लिए बड़ी संख्या में पीओएस मशीनें खरीदी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2016 में इन मशीनों की संख्या 13.8 लाख थी जबकि कैशलेस स्कीम के बाद जुलाई 2017 तक इनकी संख्या 28 लाख हो गई। बैंकों...
September 29, 2017
भारत एक कृषि प्रधान देश है पर यहां सबसे ज्यादा पैदावार नफरतियों की होती है। बात यह नहीं है कि हमारे देश के किसानों को खेती का नॉलेज कम है दरअसल नफरत बोने वाले अपना काम बड़ी शिद्दत से कर रहे हैं। और बड़े बुजुर्ग कहकर भी गए हैं कि किसी काम को शिद्दत से करो तो कायनात भी उस काम को सही से होने में आपकी मदद करने लगती है। इस कहावत में संशोधन की जरूरत है। मामला कायनात से बिलकुल जुड़ा नहीं है। बड़े...
September 29, 2017
बनारस से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने आए बीएचयू के छात्र-छात्राओं को पहले तो दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया इसके बाद उन्हें बनारस वापस भेज दिया। मीडिया विजिल की रिपोर्ट के मुताबिक ये बीएचयू की छात्राएं अपना तकलीफ बताने को प्रधानमंत्री से मिलने आई थी।
बीएचयू के कुछ छात्र-छात्राएं एक दिन पहले जंतर-मंतर पर कैंडिल मार्च में शामिल होने पहुंचे थे, वे गुरुवार की शाम...
September 28, 2017
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,
आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सकुशल होंगे। मैं हमेशा आपके स्वास्थ्य की मंगल कामना करता हूं। आप असीम ऊर्जा के धनी बने रहें, इसकी दुआ करता हूं। पत्र का प्रयोजन सीमित है। विदित है कि सोशल मीडिया के मंचों पर भाषाई शालीनता कुचली जा रही है। इसमें आपके नेतृत्व में चलने वाले संगठन के सदस्यों, समर्थकों के अलावा विरोधियों के संगठन और सदस्य भी...
September 28, 2017
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला किया है। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में टिप्पणी करने के बाद उन्होंने फिर सरकार को घेरा है। इससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिन्हा ने अपने ताजा बयान में कहा कि पिछली सरकार को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि हमें पूरा मौका मिला है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में...
September 28, 2017
मोदी सरकार द्वारा कर सुधार को लेकर लागू किए गए जीएसटी के तरीकों पर देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार विरोध हुआ। ये विरोध अभी भी जारी है। खासकर व्यापारी वर्ग इस कर को लेकर काफी परेशान हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में ही व्यापारियों ने अपनी रसीद पर 'कमल का फूल, हमारी भूल’ छपवा दिया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ज्ञात हो कि मोदी सरकार...
September 28, 2017
प्रिय मोदीजी,
मोदीजी भारत एक पढ़े लिखे नौजवानों का देश है । मैं जो गणित आपको समझाना चाहता हू हमारे देश कोई भी 10वी–12वी पढ़ा युवक आपको समझा सकता है । समझाने का कारण केवल इतना कि आपके पास पढ़े लिखे लोगो की कमी हैं, इसीलिए आप इतनी बड़ी गलती करने जा रहे हैं।
1. एक तो आप एरोप्लेन के जमाने में बुलेट ट्रेन ला रहे हो।
2. ₹500 करोड़ में एक एयरपोर्ट...
September 27, 2017
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ हुए बदसलूकी के विरोध का मामला थमा नहीं कि अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छेड़खानी का मामले सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय की छात्रा ने छेड़खानी के मामले में एक एफआईआर दर्ज कराया है। उधर शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर ने कार्रवाई करते हुए छेड़खानी करने वाले आरोपी छात्र को यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया...
September 27, 2017
आर्थिक नीति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को उनके अपने लोगों ने ही घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के हमले के बाद अब आरएसएस के सहयोगी संगठन ने भी मोदी सरकार पर आर्थिक नीति लिए गए फैसले को लेकर हमला किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मजदूर संघ ने आर्थिक गिरावट को लेकर सरकार के दोषपूर्ण सलाहकारों और दिशाहीन सुधारों को मुख्य कारण बताया है। साथ ही संघ ने श्रम...
September 27, 2017
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यसवंत सिन्हा ने अपनी ही पार्टी की आर्थिक नीति पर सवाल खड़े करते हुए अरूण जेटली पर जमकर निशाना साधा है। चंद्रशेखर सरकार और वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि अरूण जेटली ने अर्थव्यवस्था को गड़बड़ कर दिया है।
अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में उन्होंने लिखे लेख में ये बात कही है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं अब भी इसके खिलाफ...