राजनीती
March 30, 2018
नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा और 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हल्का किए जाने के बाद सरकार और विपक्ष के बीच सियासी संग्राम शुरू हो गया है. इस कड़ी में सुप्रीम कोर्ट के फैसले की खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग पर संसद भवन में जहां केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नेतृत्व में राजग के 18 सांसदों ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की....
March 29, 2018
आज़मगढ़ के शिबली नेशनल कॉलेज में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सेतलवाड़ के संस्मरण 'संविधान की सिपाही' का विमोचन हुआ. विमोचन के बाद, उन्होंने वहां के शिक्षकों और छात्रों को संबोधित किया. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत अपनी करीबी दोस्त, मरहूम गौरी लंकेश की पंक्तियों से की . उन्होंने देश में फ़ैल रही धार्मिक राष्ट्रवाद का ज़हर और संविधान पर पड़ रहे उसके प्रभाव के बारे में छात्रों को बताया. बातचीत...
March 29, 2018
मेरे प्यारे बिहारियों,
हमारा राज्य जल रहा है। इसे बचा लीजिए। इस तमाशे में किसी का भला नहीं है। दंगों की कुछ वजहें होती हैं। उसने पहले फेंका तो उसने बाद में ये कहा। पुलिस उनकी मदद के लिए आई, हमारी मदद के लिए नहीं आई। कहीं गाय का मांस फेंकना तो कहीं सुअर का मांस फेंकना। यह सब तरीका पुराना हो चुका है। आप इन चक्करों में क्यों पड़ते हैं। कई ज़िलों से तनाव की ख़बरें आ रही हैं। इन...
March 29, 2018
प्रिय मित्र
दूधनाथ त्रिपाठी( D trump)
मित्र, अत्र कुशलं ,तत्रास्तु। इधर चुनाव में व्यस्त होने के कारण कुछ दिन से आप से संपर्क नहीं हो पाया लेकिन यह जानकर बेहद खुशी है कि यहाँ की तरह वहां भी राष्ट्रवाद चरम पर है। आपके यहाँ 'indian go back' का नारे लगे थे और हमारे यहाँ 'पाकिस्तानी भारत छोड़ो' नारा आये दिनों लगते रहता है।
मित्र, खबर है कि...
March 29, 2018
नई दिल्ली: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण कानून के संबंध में उच्चत्तम न्यायालय के फैसले के कारण देशभर के दलितों में रोष का माहौल है. पंजाब के जालंधर स्थित संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने दो अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है. समिति के प्रधान कुलवंत सिंह भरोमाजरा ने आज अन्य संगठनों के नेताओं सहित एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने दलितों के उत्थान को ध्यान...
March 29, 2018
सरकार हमारे रेलवे स्टेशनों को एअरपोर्ट के तर्ज पर विकसित करना चाहती है. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा देने की स्वीकृति दी है जिसके तहत रेलवे स्टेशनों का व्यवसायिक व रिहायशी उपयोग भी किया जा सकेगा. इस व्यवस्था के तहत रेल मंत्रालय अपने आप को यातायात व्यवस्था यानी ट्रेन चलाने तक ही सीमित कर लेगा जबकि एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर भी निजी कम्पनियां...
March 28, 2018
नई दिल्ली. बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय चुनाव आयोग से पहले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान करके बुरी तरह फंस गए हैं. मामले को लेकर कांग्रेस और शिवसेना ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी 'सुपर इलेक्शन कमीशन' बन गई है.
वहीं, चुनाव आयोग ने भी इस मामले को बेहद गंभीर बताया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की...
March 28, 2018
त्यौहार हमेशा से सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहे हैं लेकिन हाल के दिनों में उन्हें जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया जा रहा है वह बहुत भयावह है. भगवा राज में खुले तौर पर अधिनायकवाद की ओर अग्रसर, राम नवमी जैसे त्यौहार, जो कि देश के सभी भागों में भी मनाया जाता है, 'प्रतिस्पर्धात्मक सांप्रदायिकता' का अश्लील प्रदर्शन बनकर उभर रहा है.
बंगाल की जिज्ञासु मामला
इस वर्ष, पश्चिम बंगाल में...
March 28, 2018
देश में न तो राम का नाम लेने पर रोक है न रामनवमी का जुलूस निकालने पर. लेकिन कई राज्यों के कई ज़िले जल उठे, यहां रूक कर सवाल करना ज़रूरी है कि कहीं रामनवमी के नाम पर गांव कस्बों और छोटे शहरों में सांप्रदियकता का उन्माद फैलाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है. इन जूलूस में राम जी के नारे कम लगते हैं, राजनीतिक हो चुके नारे ज़्यादा लगने लगे हैं. नेताओं को लगता है कि इससे पहले कि लोग रोज़गार अस्पताल के...
March 28, 2018
25 मार्च. रामनवमी का दिन. गली महोल्लों में भगवान राम की पूजा होती है. उनकी झांकी निकाली जाती है. उनके जन्मदिन को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है. भगवान राम को विवेक का प्रतीक मानकर उन्हें पूजा जाता है और इसलिए भी कि उन्होंने अपनी पत्नी सीता को रावण से बचाया था. रावण, जिसने बिना इजाज़त के सीता को उनके घर से उठाकर उनका अपहरण किया था. ये कहानी हम बचपन से सुनते आ रहे. मगर आपको इसलिए फिर से बताया जा...