राजनीती
April 24, 2020
अब जबकि लॉक डाउन को, अतिमहत्वपूर्ण सेवाओं में थोड़ी छूट के साथ और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, गरीबों की परेशानियों के जल्दी कम होने की कोई सूरत नजर नहीं आ रही है। लाखों प्रवासी मजदूर, अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर, मेट्रो शहरों में फंस गए हैं। सरकार ने जिस प्रकार की तत्परता से 1800 तीर्थयात्रियों को हरिद्वार से वापस गुजरात, 1000 तीर्थयात्रियों को वाराणसी से वापस महाराष्ट्र, उड़ीसा और दक्षिण...
April 24, 2020
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद विवादों में घिरे रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ देश के कई पुलिस स्टेशनों में एक के बाद एक एफआईआर दर्ज की गई है। गोस्वामी के खिलाफ नफरत, बदजुबानी और फसाद फैलाने के मामले में देशभर में 101 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
दो एफआईआर महाराष्ट्र में दर्ज की गईं, एक यूपी में, एक हिमाचल प्रदेश और एक मध्यप्रदेश में...
April 24, 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार को लेकर बड़ा आदेश दिया है। बनजर्जी ने मरीजों का मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार ने निजी अस्पतालों से कहा है कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज करें और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी ।
बंगाल सरकार ने अस्पतालों को ये भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां ये नोटिस भी चस्पा करें कि...
April 23, 2020
नई दिल्ली। 'द वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स' में हर साल भारत की स्थिति लगातार लुढ़कती जा रही है। मंगलवार को 'रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' ने अपना वार्षिक विश्लेषण रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत 180 देशों के समूह में दो स्थान नीचे उतरकर 142वें नंबर पर आया है। पिछले साल भारत 140वें स्थान पर था।
'द वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2020' के अनुसार...
April 23, 2020
रायपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गोस्वामी के खिलाफ यह एफआईआर रायपुर के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में छत्तीसढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की ओर से दर्ज की गई है। गोस्वामी पर आरोप है कि उन्होंने अपने टीवी शो 'पूछता है भारत' में सोनिया गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाए और पालघर में...
April 23, 2020
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने देश में लोगों को कोरोना वायरस महामारी को सांप्रदायिक रंग देने के प्रति आगाह किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आचरण घातक हो सकता है और विभिन्न समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलना मुश्किल हो सकता है। यह बात उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित शिकागो विश्वविद्यालय की हार्पर व्याख्यानमाला में कही।
बता...
April 22, 2020
सबरंग इंडिया की संपादक तीस्ता सीतलवाड़ ने मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, मुस्लिम समुदाय की चिंताओं के बारे में बात की। उन्होंने सभी धर्मों और कानून व्यवस्था का सम्मान करने, लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हुए विभाजनकारी शक्तियों के घृणित एजेंडे को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया। रमजान के पवित्र महीने की पूर्व संध्या पर, मौलाना बतिन की भारत...
April 22, 2020
14 अप्रैल 2020 को जब देश बाबा साहब अम्बेडकर की 129 वी जयंती मना रहा था, तब नागरिक अधिकार कार्यकर्ता, चिंतक, आलोचक व लेखक प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े को एनआईए ने हिरासत में ले लिया।
कौन हैं आनंद ?
आनंद तेलतुंबड़े भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी चर्चित नाम है, वे अपनी तार्किक और सर्वथा मौलिक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उनकी 30 से अधिक किताबें प्रकाशित हुई हैं और उनके शोध...
April 22, 2020
राष्ट्र के स्तर पर केरल और विश्व के स्तर पर क्यूबा ने जिस मुस्तैदी से कोविड-19 का मुकाबला किया है उसकी चारों तरफ भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। पिछले कुछ दिनों से केरल में कोरोना के नए मामले आना लगभग बंद हो गए हैं। यदि आ भी रहे हैं तो सिंगल डिजिट (अर्थात 10 से कम) में हैं।
केरल ने कैसे इस भयानक महामारी पर नियंत्रण पाया उसकी कहानी दिलचस्प तो है ही उनका उत्साह बढ़ाने वाली भी है जो आज भी कोरोना...
April 22, 2020
हिन्दी अखबारों में प्रमुख, दैनिक जागरण ने आज बताया है, और “धीमी हुई कोरोना फैलने की रफ्तार” (लीड)। इस खबर का उपशीर्षक है, “सुधरते हालात : देश में 6.2 से बढ़कर अब 7.5 दिन में हो रही है मरीजों की संख्या दोगुनी”। दूसरी ओर, अंग्रेजी अखबार, द टेलीग्राफ ने पहले पन्ने पर एक खबर छापी है। इसके अनुसार, जर्मन अनुसंधानकर्ताओं की गणना कहती है कि भारत में संक्रमितों को संख्या सरकारी...