राजनीती
May 24, 2021
नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि आयुर्वेद पर कोरोना का साया मंडराने लगा है। संस्था के डेयरी कारोबार के CEO सुनील बंसल का कोरोना से निधन हो गया है। 57 साल के सुनील की मौत 19 मई को ही हो गई थी। इस खबर को द प्रिंट ने सुनील के सहयोगियों के हवाले से चलाया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो इन्फेक्शन ज्यादा होने से सुनील के फेफड़े खराब हो गए थे। साथ ही उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। इसके...
May 22, 2021
मुंबई। भीमा कोरेगांव-एल्गर परिषद मामले में आरोपी स्टेन स्वामी ने शुक्रवार को बॉम्बे हाई कोर्ट से कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा, ''मैं मुंबई में इलाज कराने के बजाय बीमारी से ग्रसित रहना पसंद करूंगा, शायद जल्दी ही मर जाऊं... लेकिन अस्पताल नहीं जाऊंगा। 84 वर्षीय स्टेन स्वामी नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं। वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम वे...
May 22, 2021
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए लोगों द्वारा आयातित ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर केंद्र की तरफ से लगाए गए एकीकृत माल एवं सेवा कर (एकीकृत जीएसटी) को असंवैधानिक करार दिया।
ये फैसला देते हुए अदालत ने कहा कि कोविड-19 महामारी भारत के नागरिकों के लिए ‘जॉर्ज फ्लॉयड क्षण’ की तरह है, जहां ऑक्सीजन, अस्पताल में बिस्तरों और अन्य चिकित्सा उपकरणों की कमी ने सबसे...
May 22, 2021
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बांगरमऊ पुलिस की हिरासत में शुक्रवार को सब्जी बेचने वाले युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों के साथ लोग पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाते हुए शव लेकर सड़क उतर आए। राहगीरों के अलावा मीडियाकर्मियों को मारपीट कर खदेड़ दिया। भीड़ मुआवजे के साथ घर के एक सदस्य को नौकरी और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ी रही।
एएसपी शशिशेखर सिंह...
May 22, 2021
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन कृषि कानूनों पर बातचीत फिर से शुरू करने का आग्रह किया। किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन वे तीन केंद्रीय कानूनों पर गतिरोध को तोड़ने में विफल रही है। एसकेएम में किसानों के 40 संघ शामिल हैं।
मोर्चा...
May 22, 2021
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित किया है। माना जा रहा है कि कोरोना के इलाज में स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल ब्लैक फंगस के फैलने की वजह है। लेकिन अब दिल्ली के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स की डॉक्टर प्रोफेसर उमा कुमार ने इंडस्ट्रीयल ऑक्सीजन के उपयोग पर सवाल उठाया है।
उन्होंने ट्वीट किया,...
May 22, 2021
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सभी कैदी अपना मेडिकल रिकॉर्ड पाने का अधिकार रखते हैं। यह उनका मूलभूत अधिकार है। इस रिकॉर्ड में मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट व दवाओं का समावेश है। कोर्ट ने भीम कोरेगांव के एल्गार परिषद मामले में आरोपी सुधा भारद्वाज को उनकी मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उपरोक्त बात कही।
सुधा भारद्वाज की बेटी ने अपनी मां की सेहत ठीक न होने...
May 21, 2021
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के 6 माह सफलता पूर्वक पूरे होने से किसान संगठन नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से लबरेज हैं। इस दौरान किसानों ने सरकारी दमन के साथ-साथ प्रकृति (आंधी बारिश) की क्रूरता का भी बड़ी बहदुरी से सामना किया है लेकिन हौसले में कमी नहीं आई। 6 माह पूरे होने पर देश भर में काला दिवस मनाने के आह्वान के साथ संयुक्त मोर्चा ने केंद्र सरकार से फिर से बातचीत शुरु करने को कहा है। किसान आंदोलन के...
May 21, 2021
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में मेडिकल सिस्टम को राम भरोसे बताने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर शीर्ष अदालत ने रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश को किसी फैसले के तौर पर नहीं बल्कि एक सलाह के नजरिए से देखा जाना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने हाईकोर्ट के उस फैसले पर भी रोक लगा दी है, जिसमें हर गांव में दो एम्बुलेंस और...
May 21, 2021
पात्रा ने दावा किया था कि कांग्रेस सांसद के दफ़्तर में काम करने वाली सौम्या वर्मा ने इसे बनाया था। पात्रा के मुताबिक़, सौम्या वर्मा कांग्रेस सांसद एमवी राजीव गौड़ा के दफ़्तर में काम करती हैं।
जाली लेटरहेड पर बना 'टूलकिट'
फ़ैक्ट चेक करने वाली न्यूज़ वेबसाइट 'ऑल्ट न्यूज़' ने तथ्यों की पड़ताल कर कहा था कि इस 'टूलकिट' को जाली लेटरहेड पर बनाया गया है।...