राजनीती
August 12, 2017
पिछले कुछ सालों से दलितों और मुस्लिमों को भीड़ द्वारा निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है। इसके चलते कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। हाल में झारखंड में एक मुस्लिम युवक को भीड़ ने बुरी तरह पीटा जिससे वह जख्मी हो गया। इन घटनाओं के विरोध में भारत समेत पूरे विश्व में जून महीने में ‘नॉट इन माई नेम कैंपेन’ भी चलाया गया। राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर मॉब लिंचिंग के...
August 12, 2017
मोदी सरकार देश की जनता को आर्थिक विकास के सुनहरे सपने दिखा रही है। अविश्वसनीय आंकड़ों और जुमलेबाजी के सहारे यह सरकार भारत को सबसे तेज गति से तरक्की करने वाली अर्थव्यवस्था बताने पर तुली है, जिस पर विदेशी निवेशक टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन अर्थव्यवस्था की हकीकत हर दिन खुलती जा रही है।
शुक्रवार को लोकसभा में पहली बार पेश मध्यावधि आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि सरकार ने 7.5 फीसदी आर्थिक...
August 12, 2017
यूपी में सुशासन का दावा करने वाली आदित्यनाथ सरकार के लिए इस मामले में मुंह छिपाना अब भारी पड़ रहा है। चंद दिनों पहले अपने गृह नगर गोरखपुर में जिस बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज का सीएम ने दौरा किया था वहां पिछले पांच दिनों में 60 बच्चों की मौत हो गई। नौ बच्चे तो उसी दिन मरे थे, जिस दिन सीएम ने अस्पताल का दौरा किया था। अस्पताल में जापानी इंसेफ्लाइट यानी दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों की मौत आईसीयू और आम...
August 11, 2017
शिया वक़्फ़ बोर्ड चैयरमैन वसीम रिज़वी के सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मुद्दे पर हलफनामा दाखिल करने के बाद से ही शिया समुदाय में उनके खिलाफ नाराज़गी देखने को मिल रही है। शिया समुदाय के लोगों और धर्मगुरुओं ने इस हलफनामे की निंदा की है।
मजलिसे उलमा ए हिंद और उसके जैसे दूसरे शिया संगठनों के बाद अब उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले के बिडौली सादात गांव में आज जुमा की नमाज़ के बाद वसीम रिज़वी के खिलाफ...
August 11, 2017
केंद्र सरकार द्वारा स्कॉलरशिप रोके जाने के बाद राजस्थान के जयपुर के सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय ने 250 कश्मीरी छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया। अब ये छात्र स्थानीय मुस्लिम परिवारों से मदद की मांग रहे हैं।
Suresh Gyan Vihar University (Photo courtesy - www.gyanvihar.org)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को इसलिए निकाला गया क्योंकि उनके लिए केंद्र सरकार...
August 11, 2017
एक दिन पहले उप राष्ट्रपति के पद से रिटायर हुए हामिद अंसारी के बयान से मोदी और उनके मंत्री का तिलमिलाना लाजिमी था। लेकिन अंसारी के बयान में ऐसा कुछ भी नहीं था, जो सच्चाई से परे हो। मोदी सरकार के सत्ता में आते ही देश में जिस तरह से दलितों, मुसलमानों, आदिवासियों और समाज के अन्य कमजोर वर्ग के लोगों पर हिंदू कट्टरपंथी ब्रिगेड का हमला बढ़ा है, वह किसी से छिपा नहीं है। सिर्फ देश ही नहीं पूरी दुनिया में...
August 11, 2017
दक्षिण के दिग्गज एम करुणानिधि की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के प्रतिष्ठित मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने अपने प्रकाशन के 75 साल पूरे कर लिए। इन वर्षों के दौरान मुरासोली देश के द्रविड़ आंदोलन की आवाज बन कर उभरा।
Image Courtesy: Times of India
मुरासोली का प्रकाशन उस दौर में शुरू हुआ था, जब एम. करुणानिधि सिर्फ 18 साल के थे। उस दौरान यह हस्तलिखित नोटिस के तौर पर छपता था और...
August 11, 2017
मोदी का ‘मॉडल गुजरात’ अब बीमर हो गया है। यहां के लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 अगस्त तक 150 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है वहीं करीब 1,100 ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वाइन फ्लू के इस घातक प्रकोप से अधिकारी और लोग चिंतित हैं क्योंकि यह 2015 में हुई इसी तरह की घटनाओं की याद दिलाता है जब गुजरात इन मामलों में दूसरे स्थान पर था। इस वर्ष 517 मामले दर्ज किए...
August 10, 2017
जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद यादव ने अपनी ही पार्टी के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला किया है। वे आरजेडी के साथ हुए गठबंधन टूटने से बेहद नाराज हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पटना पहुंचकर शरद यादव ने कहा कि महगठबंधन टूटने से 11 करोड़ लोगों का भरोसा टूटा है। यादव बिहार की जनता से सीधा संवाद करने के लिए 10,11 और 12 अगस्त तक यात्रा पर हैं। गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने...