राजनीती
August 17, 2017
गुजरात में स्वाइन फ्लू के चलते बढ़ती मौत को लेकर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और अहमदाबाद नगर निगम को नियंत्रण करने को कहा है। अदालत एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आगामी सोमवार तक रिपोर्ट देने को कहा है। ज्ञात हो कि गुजरात में स्वाइन फ्लू के चलते अब तक २०० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
जस्टिस एमआर शाह के नेतृत्व वाली बेंच ने सरकार के विधि अधिकारी को कहा कि कागज पर सबकुछ ठीक दिख रहा है लेकिन...
August 17, 2017
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर किसानों को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने किसानों का विश्वासघात किया है। किसानों की कर्जमाफी और सभी लघु एवं सीमान्त किसानों का फसली ऋण माफ नहीं करके बल्कि सरकार बनने के इतने लम्बे समय के बाद केवल एक लाख तक की ही फसल ऋण माफी की शुरूआत करने को मायावती ने ’हर कदम किसानों के साथ विश्वासघात’ की संज्ञा दी। उन्होंने...
August 17, 2017
बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़ में किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। सरकार और प्रशासन को इसकी कोई चिंता नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई एकड़ में लगे धान के फसल पानी के अभाव में नष्ट हो गए हैं वहीं कुछ किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दूर-दराज से पानी भरकर बैलगाड़ी से खेतों तक पहुंचा रहे हैं।
Image: Nai Duniya
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड और नगरी तहसील के किसान अपनी फसल को बचाने के...
August 17, 2017
बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में आक्सीजन की सप्लाई के लिए दो व्यवस्थाएं रखी गई हैं। एक व्यवस्था लिक्विड आक्सीजन की सप्लाई की है। दूसरी सिलेंडर से आक्सीजन की सप्लाई की। प्रशासन ने पुष्पा सेल्स के माध्यम से 9000 लीटर का एक टैंक बनाया है जिसमे टैंकर से गैस भरी जाती है। वहीं सिलेंडर आक्सीजन की यूनिट में भी एक टैंक है जिसमें सिलेंडर से गैस भरी जाती है और जिसकी सप्लाई फैजाबाद की कंपनी इम्पीरियल गैसेज़...
August 17, 2017
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ यह भूल जाते हैं कि प्रदेश में अब एक चुनी हुई सरकार है और वह राज्य के हिंदू-मुसलमानों दोनों की सीएम है। एक सीएम के तौर पर काम करने के बजाय वह अक्सर कट्टर हिंदू कार्यकर्ता के तौर पर बयान देने लगते हैं। योगी आदित्याथ ने बुधवार को कहा कि सड़क पर ईद की नमाज नहीं रोक सकते तो थानों, पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने...
August 17, 2017
यूपी के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंसेफ्लाइटिस से 60 बच्चों की मौत की जांच करने वाले केंद्र सरकार के तीन सदस्यीय पैनल ने अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी है। पैनल का कहना है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई। लेकिन वहां के हालात और साफ-सफाई के बदतर इंतजाम अस्पताल की आपराधिक लापरवाही की कहानी साफ बयां कर रहे हैं। ‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट में अस्पताल में...
August 17, 2017
जस्टिस रूपनवाला कमेटी की जांच रिपोर्ट का खुलासा यही है कि दलित स्कॉलर रोहित वेमुला को किसी ने नहीं मारा। जस्टिस रूपनवाला कमेटी की एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी एटीआर सोमवार को संसद में रखी गई। उसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें आत्महत्या की ओर ले जाने वाली किसी भी परिस्थिति या वास्तविकता का कोई सबूत...
August 16, 2017
उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर योगी सरकार ने मदरसों में ध्वजारोहन और राष्ट्रगान गाने के लिए पत्र जारी किया था। इन कार्यक्रमों का वीडियोग्राफी करने का भी आदेश दिया गया था। यहां कुछ मदरसों में राष्ट्रगान गाया गया और वीडियोग्राफी भी की गई।
Image: Indian Express
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई मदरसों में ऐसा नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि इन मदरसों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर सकती...
August 16, 2017
असम में जाति, माटी और भेटी यानी राष्ट्रीयता, जमीन और पहचान के नारे के साथ सत्ता में आई बीजेपी अब पूरी तरह भगवाकरण की कोशिश में लग गई है। असमवासियों में पहचान की राजनीति को हथियार बनाने वाली बीजेपी अब इसकी मूल पहचान मिटाने का एजेंडा अपनाए हुए है और खतरनाक ढंग से इस ओर बढ़ने की कोशिश में लगी है। राज्य में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार ने 22 कॉलेजों का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज करने का फैसला कर...
August 16, 2017
झारखंड में रघुबर दास की बीजेपी सरकार खुल कर आदिवासियों को बांटने के खेल में लगी हुई। आदिवासियों के बीच एक बार फिर हिंदुत्व की प्रोपगंडा मशीनरी बेहद सक्रिय हो गई। 11 अगस्त को झारखंड सरकार ने कई अखबारों में एक बेहद आपत्तिजनक और खतरनाक मंसूबा वाला विज्ञापन दिया। इसमें सीधे-सीधे ईसाई मिशनरियों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था। विज्ञापन इसलिए भी खतरनाक मंसूबे वाला कहा जा सकता है कि इसमें धर्म...