राजनीती
September 9, 2017
असम में बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का श्रेय लेने के लिए बाबा रामदेव ने जरूरत के सामान बंटवाए जो एक्सपायरी डेट का निकल गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबा के इस सामान के इस्तेमाल करने से कई लोग बीमार पर गए हैं।
ज्ञात हो कि असम के कई जिले बाढ़ के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ पीड़ितों को कई सामाजिक संगठन और कई कॉरपोरेट्स घराने लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने...
September 9, 2017
विकास को लेकर चीखने वाली बीजेपी के राज्यों में मासूम बच्चों पर कहर लगातार गिर रहा है। उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाद अब महाराष्ट्र के एक अस्पताल में 55 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना नासिक के सिविल अस्पताल की जहां वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के चलते अगस्त में इन बच्चों की मौत हो गई। इस अस्पताल में अप्रैल से अब तक 187 बच्चों की मौत हो चुकी है।...
September 9, 2017
बेंगलुरु में मंगलवार(5 सितंबर) शाम वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरी लंकेश की हत्या के ठीक दो दिन बाद गुरुवार (7 सितंबर) को बिहार में एक अखबार के एक पत्रकार को गोली मार दी गई। इन घटनाओं के बाद भारत में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। जानकारों का कहना है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र पत्रकारों की आजादी के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। गौरी लंकेश की...
September 9, 2017
वह अक्सर पिट जाया करता था, क्योंकि सवाल वह तार्किक करता था। आम के पेड़ के नीचे हिंदी की क्लास चल रही थी। मास्टर जी हरिश्चन्द्र का पाठ पढ़ा चुके थे। तम्बाकू को हथेलियों के बीच रगड़कर उसके गर्दे को दो बार ताली की तरह पीटकर अलग किया और मुंह में रखते हुए कहा- तो किसी के मन मे कोई शंका है इस पाठ को लेकर ..?
वह खड़ा हुआ और पूछ बैठा- गुरु जी, हरिश्चंद्र ने अपने वचन को निभाने के लिए...
September 9, 2017
बीजेपी शासित मध्य प्रदेश में एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि अभी जो घोटाला सामने आया है वह व्यापमं घोटाले से बड़ा है। ये मामला भी शिक्षा के क्षेत्र से ही जुड़ा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में शिक्षा को लेकर कितना धांधली चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने खुलासा किया है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयीन शिक्षण...
September 9, 2017
जब सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठा आदमी नकाब पहन कर बातें करता है और सफेद-काले में कोई फर्क करने को तैयार नहीं होता है तब वे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि दरअसल में वह किधर खड़ा है...
कर्नाटक सरकार ने पत्रकार गौरी लंकेश का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया। यह अच्छा हुआ। अब सरकारों के पास इससे अधिक कुछ करने का या इससे पहले करने कुछ करने का माद्दा बचा भी नहीं है। आपको बात पचे...
September 8, 2017
वरिष्ठ महिला पत्रकार और समाजसेवी गौरी लंकेश की हत्या के बाद जिस प्रकार अपना विरोध जताया वो देशभक्तों को पच नहीं रहा है। गौरी की हत्या के बाद पूरे देश में बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत अन्य वर्ग के लोगों ने अपना विरोध जताया था और प्रदर्शन किया था। इसी क्रम में एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी गौरी लंकेश की हत्या पर सोशल मीडिया में दिए जा रहे गालियों को लेकर अपनी...
September 8, 2017
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले ही देश से भ्रष्टाचार की ‘संस्कृति’ को हमेशा के लिए समाप्त कर देने की बात करते आए हों, लेकिन उनके ही संस्कृति मंत्रालय में भ्रष्टाचार की नई कहानी सामने आ रही है.
इस ‘भ्रष्टाचार’ की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी है, लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है. बल्कि आरोप है कि मंत्री व उनके अधिकारी इस घोटाले को दबाने के...
September 8, 2017
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार की रात ठाकुर बहुल गांव भूपखेड़ी गांव में दलित बस्ती में रहने वाले लोगों ने अपने गुरू समनदास के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। आरोप है कि रात में ठाकुर समुदाय के लोग कार्यक्रम में पहुंच गए और उन्होंने दलित समुदाय की महिलाओं और लड़कियों...
September 8, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों को जनता को झूठ और झूठे आश्वासनों की घुट्टी पिलानी खूब आती है। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और अब नए रेल मंत्री पीयूष गोयल दोनों ने मंत्री बनते वक्त यह कहा कि उनके दौर में रेलवे एक एक नए युग में प्रवेश करेगा। नए युग का आलम यह है कि हर दिन कोई न कोई ट्रेन पटरी से उतर रही है। बृहस्पतिवार को प्रीमियम ट्रेनों में शुमार नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस का...