अल्पसंख्यांक

September 23, 2016
रिहाई मंच ने कहा कि दादरी कांड में मृतक अखलाक मामले में दोषियों को बचाने के लिए किस तरह राज्य मशीनरी हत्यारों के पक्ष में खड़ी है इसका ताजा उदाहरण अभियुक्त सचिन को नाबालिक घोषित करवाना है। दादरी कांड में मृतक अखलाक का पक्ष देख रहे वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता व अधिवक्ता असद हयात ने कहा कि इस पूरे मामले में दोषी सचिन ने जिस तरह से न्यायालय में अपने नाबालिग होने का फर्जी सबूत पेशकर 6 सितंबर...
September 23, 2016
गुजरात में वीएचपी या यह नया पैंतरा ऐसे वक्त में दिखा है जब वहां हिंदू और मुस्लिमों के बीच खाई लगातार चौड़ी होती जा रही है। माहौल तेजी से खराब हो रहा है। हिंदुत्व की प्रयोगशाला गुजरात में लगातार `प्रयोग’ हो रहे हैं। पिछले सप्ताह कथित गोरक्षकों ने 29 साल के युवक मोहम्मद अयूब को मार डाला था। अब वीएचपी ने राज्य में नवरात्रों को होने वाले गरबा आयोजनों में मुस्लिमों को न घुसने देने की...
September 22, 2016
वामपंथ के पारंपरिक स्वरूप को चुनौती देने वाले राहुल सोनपिंपले ने कहा है, कि देश के शोषित समाज के लिए रेडिकल राजनीति का वक्त आ गया है। सोनपिंपले ने शोषित समाज के इस उभार के बारे में कम्युनिलिस्म  कॉम्बैट और न्यूजक्लिक से बातचीत के दौरान यह राय जाहिर की। सोनपिंपले जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के चुनाव में नवगठित बिरसा  अम्बेडकर फुले स्टूडेंट्स यूनियन यानी बापसा ( बीएपीएसए...
September 22, 2016
केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में नागरिक आजादी बहाल करने के अपने संवैधानिक दायित्व को पूरा करे। वह अफस्पा हटाए और मानवाधिकार सुनिश्चत करे। साथ ही उसे देश में उभर रहे `केसरिया राष्ट्रवाद’ पर भी काबू पाना  होगा। कश्मीर में शांति बहाल करने की दिशा में यह बेहद मददगार साबित होगा। हिंसा और जवाबी हिंसा की वजह से जम्मू-कश्मीर एक बार फिर सुर्खियों में है। हालात काबू करने के लिए फिर नए सुझाव...
September 19, 2016
गुजरात पुलिस गोरक्षकों से मोहम्मद अयूब को तो नहीं बचा पाई लेकिन ग्रामीण बंगलुरू पुलिस ने वक्त पर कदम उठा कर एक मुस्लिम परिवार को इन लोगों के हाथ में पड़ने से बचा लिया। पिछले दिनों बंगलोर डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) के एक पूर्व अधिकारी और एचएसआर लेआउट में रहने वाले 66 वर्षीय मोहम्मद नजीर अहमद ने परिवार के साथ अपने फार्महाउस में बकरीद मनाने का फैसला किया और वहां पहुंच गए। नजीर अहमद के साथ उनकी...
September 18, 2016
Screen Shot from the NDTV Video Courtesy: NDTV.com गुड़गांव। मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार-तार कर दिया है। सीएम खट्टर ने कहा कि मेवात में दोहरे हत्याकांड, दो बहनों से गैंगरेप और बिरयानी में गोमांस के आरोपों में पुलिस की छापेमारी जैसी घटनाएं छोटे मुद्दे हैं और ऐसी घटनाएं देश में कहीं भी घट सकती हैं।   जानकारी के मुताबिक यहां राज्य के तौर पर हरियाणा...
September 18, 2016
जमीअत उलेमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बिजनौर में एक लोकल न्यूज़ पोर्टल से बात करते हुए कहा कि बीजेपी नेता की वजह से ही बिजनौर में दंगे के हालात बने. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता के इशारे पर बिजनौर में गोलियां चलाई गयीं. जिसमें मर्द और औरतें दोनों ही घायल हुए और कईयों की जान भी चली गयी. उन्होंने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इंस्पेक्टर के पास मोबाइल फ़ोन नहीं था...
September 17, 2016
  दो महीने पहले उना में गोरक्षकों ने दलित युवकों की बर्बर पिटाई की थी। लेकिन 13 तारीख को उन्होंने सरेशाम मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला। पीएम नरेंद्र मोदी के पास है कोई जवाब।   जन्मदिन मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात आगमन के ठीक पहले गोरक्षकों ने फिर हमला किया है। इस बार गोरक्षकों ने अहमदाबाद में 29 वर्षीय मुस्लिम युवक मोहम्मद अयूब को पीट-पीट कर मार डाला। 13 सितंबर...
September 17, 2016
‘मेरा भाई सुबह दोनों बहनों को लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था. रास्ते में खड़े कुछ लफंगे लड़कों ने मेरी बहनों पर कुछ उल्टे-सीधे कमेन्ट पास किए. इस पर मेरा भाई ने मना किया. उसने कहा कि भाई ये मेरी बहन है. इसे मत छेड़ो... इस पर वो लड़के मेरे भाई का मज़ाक उड़ाने लगें. मेरा भाई चुपचाप बर्दाश्त करके स्कूल की तरफ़ आगे बढ़ गया. लेकिन जब वो लौटकर आ रहा था तो इन लड़कों ने इसको भी उल्टा-सीधा बोलने...
September 17, 2016
  सांप्रदायिकता का खबर बन जाना  बुरा तो है, लेकिन उससे भी बुरा है  खबरों का सांप्रदायिक बन जाना! Image: Gajendra Yadav दैनिक जागरण यूपी ही नहीं, देश का सबसे बड़ा अखबार है. इस नाते इसका असर भी बहुत ज्यादा है. ऐसे अखबार से उम्मीद की जा सकती है कि वह जो कुछ लिखेगा, उसमें संजीदगी होगी. हालांकि दैनिक जागरण सांप्रदायिक खबरों के लिए बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिनों से ही...