अल्पसंख्यांक

November 21, 2017
यूपी सरकार मुजफ्फरनगर में हुए 2013 से जुड़े दंगों की पृष्ठभूमि की फिल्म ‘मुजफ्फरनगर लाइव’ को पश्चिम यूपी के पांच जिलों में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे रही है। पश्चिम यूपी के पांच जिलों मुजफ्फरगर, शामली, बिजनौर, सहारनपुर और बागपत के सिनेमाघरों को प्रशासन की ओर से मौखिक आदेश मिला है कि वे इस फिल्म को न दिखाएं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि उसकी ओर से इस तरह का कोई आदेश नहीं दिया गया...
November 16, 2017
जुर्म की तह तक जाने और अपराधियों को ढूंढ़ निकालने में माहिर समझी जाने वाली देश की आला जांच एजेंसी सीबीआई एक साल से ज्यादा वक्त तक लापता जेएनयू स्टूडेंट नजीब अहमद का पता नहीं लगा पा रही है। इस मामले में एजेंसी की लेट-लतीफी और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने नजीब के गायब होने के सिलसिले में जेएनयू के नौ छात्रों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के सीबीआई की याचिका पर फैसला...
November 15, 2017
रांची (झारखंड) : फ़तवे को लेकर मीडिया के एक और झूठ का पर्दाफ़ाश हो गया है. ताज़ा मामला झारखंड के रांची शहर का है. मीडिया में आई एक ख़बर के मुताबिक़ झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली योग टीचर राफ़िया नाज़ को योग सिखाने के कारण फ़तवा जारी कर जान से मारने की धमकी मिली है. अमर उजाला ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई के हवाले से लिखा है कि राफ़िया नाज़ रांची में योग सिखाती हैं और उनके ख़िलाफ़ फ़तवा...
November 13, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस के आसियान सम्मेलन में भले ही भारत की धर्म निरपेक्ष छवि की मार्केटिंग कर रहे हों और अपने देश के सामाजिक माहौल को उदारवादी करार दे रहे हों लेकिन देश में कट्टर और हिंसक सांप्रदायिक ताकतों के हमले उनके इस दावे की कलई खोल देते हैं। हाल के दिनों में देश में जिन राज्यों में उग्र हिंदुत्व का उभार दिखा है, उनमें से एक राजस्थान में शुक्रवार को गोरक्षकों ने एक और...
November 11, 2017
राष्‍ट्रीय और मुख्‍यधारा कहे जाने वाले मीडिया में वैसे तो हमेशा से ही उत्‍तर-पूर्व के राज्‍यों की खबरें हाशिये पर रही हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा ज्‍यादा गंभीर है। असम में बड़े पैमाने पर हिंसा और तनाव पैदा होने की स्थित बन रही है क्‍योंकि कुल 48 लाख लोगों की नागरिकता के ऊपर तलवार लटक गई है। ये सभी औरतें हैं जो मूल में पूर्वी बंगाल की हैं। इनमें 44 लाख औरतें विवाहित हैं।...
November 7, 2017
2014 के चुनाव के पहले एक बड़े बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया टीम की बैठक में कहा था-‘आपके लिए कोई बंधन नहीं है। जहाँ तक जा सकते हैं जाएँ।’और आईटी सेल के लोगों ने चुनाव दर चुनाव ‘बंधन-हीन’ होने का प्रमाण दिया। झूठ और फ़रेब के ज़रिए भावनाएँ भड़काने का एक ऐसा सिलसिला चला जो आज तक रुका नहीं है।लेकिन इन दिनों गुजरात में सोशल मीडिया में तेज़ी से प्रचारित किया जा रहा एक पोस्टर...
November 7, 2017
केरल में इन दिनों समाज को साम्प्रदायिक आधार पर ध्रुवीकृत करने की कोशिशें हो रही हैं और इसके लिए पहचान से जुड़े अनेक मुद्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें से एक है लव जिहाद। अगर कोई हिन्दू लड़की, किसी मुस्लिम या ईसाई पुरूष से विवाह कर लेती है तो कानूनी और अन्य तरीकों से भरसक यह प्रयास किया जाता है कि उसे या तो उसके मां-बाप के पास भेज दिया जाए या ‘‘धर्मांतरण विरोधी क्लिनिकों’...
November 1, 2017
भोपाल फर्जी मुठभेड़ की पहली बरसी पर आतंकवाद के नाम पर सेन्ट्रल जेल में बंद कैदियों के हालात और घटना पर रिहाई मंच की रिपोर्ट लखनऊ 31 अक्टूबर 2017: रिहाई मंच ने भोपाल फर्जी मुठभेड़ की बरसी पर जारी रिपोर्ट में आतंकवाद के नाम पर भोपाल सेन्ट्रल जेल में बंद कैदियों को भाजपा सरकार के इशारे पर जेल में यातना देकर साजिशन मारने का आरोप लगाया है। रिहाई मंच के अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने...
October 31, 2017
यूपी सरकार पिछले एक साल से मदरसों की बांह मरोड़ने में लगी है। पूरे राज्य में अलग-अलग हिस्सों में मदरसों पर तमाम तरह के फरमान लादे जा रहे हैं। मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ आज के विषय भी पढ़ाए जाते हैं। लेकिन योगी सरकार को लगता है कि ये मदरसे धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाते हैं। लिहाजा अब वहां एनसीईआरटी की किताबें चलाने का फरमान दिया गया है। यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का कहना है कि...
October 27, 2017
नई दिल्ली : ‘इस देश में गो-रक्षा करने की ज़िम्मेदारी गो-रक्षक दलों के गुंडो को क्यों? क्यों प्राईवेट सेक्टर से इन ‘गुंडो’ को आउटसोर्स किया गया है? आख़िर पुलिस को यह ज़िम्मेदारी क्यों नहीं दी गई है. आख़िर पुलिस किस लिए? क्या जानवरों के नाम पर किसी इंसान को मारने की इजाज़त दी जा सकती है?’ ऐसे कई सवालों को आज प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के कांफ्रेस हॉल में पूर्व अतिरिक्त...