मिडिया
August 5, 2016
तावड़ू (हरियाणा): मेवात के तावड़ू क़स्बे के ग्रीन डेल्स पब्लिक स्कूल में हिन्दू बच्चों को कथित रूप से नमाज़ पढ़ाने की घटना के चलते हुए बवाल में मीडिया का भी अहम किरदार रहा है. सच तो यह है कि स्थानीय मीडिया के साथ-साथ इस देश की मेनस्ट्रीम मीडिया ने भी इस मामले को हवा देने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी.
राष्ट्रीय स्तर के बड़े अख़बारों ने भी तथ्यों की परवाह या छानबीन करने की कोई...
August 3, 2016
ABP NEWS ने यूपी में एक चुनावी सर्वे किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश के सबसे ज्यादा लोग BJP की सरकार चाहते हैं. उसके बाद काफी नीचे सपा और उसके भी नीचे बसपा है.
इस सर्वे में कोई बुराई नहीं है, सिवाय कुछ बदमाशियों के. चैनल चुनावों को प्रभावित करने के लिए ऐसे सर्वे करते रहते हैं. उसमें पैसे से लेकर सरकार का खौफ और जाति, धर्म की भूमिका होती है.
ABP NEWS यूपी में BJP की सरकार बनवाना चाहती है...
August 3, 2016
बहुत खूब!
द्रोणाचार्य को अंगूठा नहीं देना है. किसी कीमत पर नहीं. मांगे या जिद करे तो अहिंसक तरीके से पटककर सीने पर चढ़ जाना है.
बहुत बहुत मंगलकामनाएं नरसिंह यादव. रियो ओलंपिक से मेडल जरूर लाना.
कुछ मीठा हो जाए?
अलविदा आनंदीबेन. अब कभी दलितों से पंगा नहीं लेना.
रियो ओलंपिक से मेडल लेकर आना नरसिंह यादव.
मुजफ्फरनगर से गौ-आतंकवाद की खबर आ रही है. अगर दलित और पिछड़े अपने...
August 1, 2016
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया... दलितों से पंगा नहीं लेना चाहिए था. जाते जाते भी BJP को यूपी में नुकसान पहुंचा गईं.
फेसबुक पर इस्तीफा देने वाली वे भारत की पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं.
सोशल मीडिया युग में आप सबका स्वागत है. चैनल और अखबार वाले विश्राम करें
आप फेसबुक पर हैं, मतलब आपके पास कंप्यूटर या स्मार्टफोन है, इंटरनेट तक पहुंच है. इंग्लिश भी जानते हैं. आप हजार...
July 27, 2016
प्रिय रवीश कुमार जी,
सीजन खुली चिट्ठियों का है। आपने हाल ही में पत्रकार से मंत्री बने एम.जे.अकबर को चिट्ठी लिखी। बरखा दत्त ने पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को चिट्ठी लिखी। चूंकि आप अब ट्रॉलिंग के चलते सोशल मीडिया में नहीं हैं इसलिए खुली चिट्ठी ही मेरे लिए आप तक पहुंचने अकेला जरिया था।
रवीश की रिपोर्ट का मैं शुरू से ही दर्शक रहा हूं। आपकी पत्रकारिता के मानदंडों का मैं प्रशंसक हूं...
July 25, 2016
कश्मीर में मीडिया पहले से ही जंजीरों से बंधा हैं। राज्य में लगभग स्थायी कफ्र्यू के हालात में काम करने वाले मीडिया के लिए संचार के श्रोतों पर प्रतिबंध लगा कर और मुश्किल हालात बना दिए गए हैं। फिर मौजूदा दमन और प्रतिबंध अलग कैसे है? इसका मकसद क्या है?
Image: PTI
दरअसल यह दमन पुलिस की क्रूर ताकतों, कानूनों के खुल्लम-खुल्ला उल्लंघनों और नीति-नियमों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को...
July 25, 2016
(कश्मीर कवरेज पर जारी बहस में नयूज़ चैनलों की दुनिया के दो सबसे चर्चित चेहरों की अलग राय ने पत्रकारिता को लेकर एक पुरानी बहस को नये सिरे से सामने ला दिया है। यह बहस है, अपनी आँख से दिख रहे सच को बताने या सरकार की आँख से दिखाये गये या कूटनीतिक ज़रूरतों के लिहाज़ से बताये जा रहे 'सच' को बताने की। एम्बेडेड जर्नलिज़्म या नत्थी पत्रकारिता का ही नतीजा है कि मेसोपोटामिया जैसी सभ्यता को जन्म...
July 23, 2016
पिछले तेरह जून को जैसे ही ऑरलैंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी की खबर सामने आई, अमेरिका के सभी मुसलमान भय से कांप उठे। हालांकि मन ही मन वे उम्मीद और दुआ कर रहे थे कि अपराधी कोई मुसलिम पहचान वाला न हो। लगभग इसी किस्म की प्रतिक्रिया मुसलमानों के बीच 2013 के बोस्टन मैराथन बमबारी और सन बर्नार्डीनो गोलीबारी की घटना के बाद हुई थी।
दरअसल, अमेरिकी मुसलमान किसी आतंकी घटना के बाद इसी तर्ज पर...
July 23, 2016
चेन्नई की तकनीकी विशेषज्ञ की हत्या के मामले में जिस तरह धर्म और जाति संबंधी अतिवादी कयास लगाए गए, वह एक खतरनाक नतीजे की ओर ले जाने वाला अभियान था।
चेन्नई में इन्फोसिस की एक कर्मचारी स्वाति की जघन्य हत्या के मामले में जो संदिग्ध गिरफ्तार हुआ, उसका नाम राम कुमार है। यह शुरू में साफ कर देना इसलिए जरूरी है कि इस मसले पर जिस तरह की प्रतिक्रिया सामने आई, वह एक खास राजनीतिक माहौल से पैदा हुई एक ऐसी...
July 23, 2016
भारत का टीवी इन दिनों असंभव और दुर्दांत किस्म की घटनाओं को दर्ज कर रहा है। जंतर-मंतर पर डोनल्ड ट्रंप की फोटो को केक खिलाकर बर्थडे मनाने के कुल बीस संघी लफंगों के जुटान को प्राइम टाइम खबर बना देने वाले संपादकों को मुंबई में डेढ़ लाख लोगों की उमड़े दलितों का सैलाब नज़र ही नहीं आया। दादर के ऐतिहासिक अंबेडकर भवन पर बुलडोज़र चलाने के खिलाफ डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का इकट्ठा हो जाना टीवी के...