मिडिया

April 17, 2018
आज से पांच साल पहले 16 दिसंबर 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद कुछ ऐसा मंजर था - लोग सड़कों पर हाथ में मोमबत्ती लेकर निकले हुए हैं, चारों तरफ बलात्कारियों को फांसी की सजा देने को लेकर शोर सुनाई दे रहा है, कानून में बदलाव को लेकर मांगें उठ रही हैं। इन्हीं सब के बीच इस घटना के करीब एक साल के बाद टीवी पर एक औरत का चेहरा बार-बार आ रहा है। सख्त और चिंतित मां...
April 15, 2018
नई दिल्ली। कठुआ में एक नाबालिग की बलात्कार के बाद हत्या और बलात्कारियों के समर्थन में सिविल सोसायटी के एक हिस्से के सड़क पर आने से देश भर की न्यायप्रिय जनता चिंतित है. इसी तरह यूपी के उन्नाव में बलात्कार की शिकार नाबालिक लड़की के पिता की जेल में हत्या और विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने में टालमटोल ने भी लोगों को झकझोरा है. ऐसी घटनाएं तमाम राज्यों में हो रही हैं और प्रशासन की ढिलाई के कारण अपराधियों...
April 14, 2018
प्रिय, प्रधानमंत्री जी नमस्कार, उम्मीद है आप कुशल मंगल होंगे और होने भी चाहिए। आपके कंधों पर 130 करोड़ देशवासियों का जिम्मा है। इसे आप बखूबी निभा रहे हैं जैसा कि आपकी पार्टी के लोगों की तरफ से ही कहा जाता है। आपका नाम देश विदेश की नामी हस्तियों वाली लिस्ट में शुमार होता है। पढ़कर, सुनकर अच्छा लगता है। लेकिन पीएम साहब कठुआ और उन्नाव की घटनाओं पर जिस तरह का माहौल बन रहा है वह आपकी छवि को आपके...
April 12, 2018
विश्व के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीयुत मार्क ज़करबर्ग जी ने अहसान जताते हुए कहा है कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत और पाकिस्तान में मुक्त और तटस्थ चुनाव हो। इसके लिए सबकुछ करेंगे। मार्क ज़करबर्ग जी ने अमरीकी सिनेट में सांसदों के सवालों के जवाब में यह आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी के अलावा दूसरी भाषाओं में नफ़रत फैलाने वाली सामग्रियों को ट्रैक करना मुश्किल है। इसीलिए भारत के सोशल...
April 11, 2018
पिछले कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार तब देश के मीडिया की सुर्खियां बन गईं थी जब योगी सरकार ने खुद सीएम योगी आदित्यानाथ के ऊपर लगे मुकदमों को वापस ले लिया था। अब एक और ऐसा ही नया मामला सामने आया है जिसमें योगी सरकार पर आरोप लगा है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और मुमुक्षु आश्रम के स्वामी चिन्मयानंद पर दर्ज बलात्कार का मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया गया है। इस मामले में शाहजहांपुर के जिला...
April 9, 2018
स्लोवाकिया में पत्रकार Ján Kuciak और उनकी मंगेतर Martina Kušnírová की हत्या के बाद वहां की जनता सड़कों पर आ गई। पनामा पेपर्स खुलासे से जुड़े कुसियाक ऑनलाइन वेबसाइटट Aktuality.sk के लिए काम करते थे। कुसियाक इन दिनों एक ऐसी स्टोरी पर काम कर रहे थे जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन की महत्वपूर्ण पार्टी के सदस्य टैक्स के फ्राड में शामिल थे। उनके साथ अधिकारियों का गिरोह भी इस खेल में...
April 7, 2018
देश का सबसे बड़ा घोटाला.......... कल वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने यह जानकारी सदन में दी कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्तवर्ष 2014-15 से सितंबर, 2017 तक 2.47 लाख करोड़ का एनपीए लोन राईट ऑफ कर दिया है। ये किसका पैसा है जो बड़े उद्योगपतियों को कर्जे के रूप में दिया जाता है और फिर राइट ऑफ के बहाने माफ कर दिया जाता है ? यह हमारे आपके खून पसीने की कमाई है जिसे पेट्रोल...
April 5, 2018
अचानक 13 केंद्रीय मंत्री एक वेबसाइट का लिंक ट्विट करते हैं जिसने चार बड़ी ख़बरों के फ़ेक होने का दावा किया है। इन मंत्रियों में एम जे अकबर भी हैं और स्मृति ईरानी भी हैं। मंत्री लिखते हैं कि फ़ेक न्यूज़ के अपनी आवाज़ उठाएं। इंडियन एक्सप्रेस के कृष्ण कौशिक की नज़र इस वेबसाइट पर पड़ती है जिसका पता www.thetruepicture.in दिया गया है। पता चलता है कि इसके डोमेन का पंजीकरण पिछले ही साल कराया गया है।...
April 3, 2018
भीड़ बहुत अच्छी है, अगर आपके पक्ष में खड़ी हो। भीड़ बहुत बुरी अगर आपके खिलाफ हो। भीड़ जब आपके लिए लाठी और त्रिशूल भांजे तो आप अट्टाहास करते हैं। भीड़ जब आपके खिलाफ भारत बंद करवाने पर उतारू हो जाये तो आपके देश को होने वाले आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगती है। दलितों के भारत बंद ने भारतीय राजनीति और समाज की कुछ भयावह सच्चाइयों को उजागर किया है। पहली बात यह कि संगठित आक्रमकता ही अपनी बात मनवाने...
April 3, 2018
नई दिल्ली. 2 अप्रैल को SC/ST संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया था. इस दौरान देशभर में आंदोलनों ने हिंसक रूप ले लिया. आंदोलन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं खबर आ रही है कि आंदोलनकारी समझ कर नोएडा पुलिस ने संघ विचारक राकेश सिन्हां को जबरन उठा लिया था. राकेश सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर घटना की जानकारी दी. राकेश सिन्हा ने बताया, "मैं एक मीडिया हाउस के पैनल डिस्कशन में...