भेदभाव
March 4, 2019
रिहाई मंच ने अपील जारी कर 5 मार्च के भारत बंद का किया समर्थन. सवर्ण आरक्षण, 13 प्वाइंट रोस्टर के खिलाफ, आदिवासी जनता के हक-हुक़ूक़, निजी क्षेत्रों में आरक्षण, न्याय पालिका में आरक्षण, कॉलेजियम सिस्टम को ख़त्म करने, जाति आधारित जन गणना करके 100% आरक्षण लागू करने, 2 अप्रैल 2018 को हुए भारत बंद के दौरान जेलों में बंद लोगो को रिहा करने और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने जैसे सवालों से कोई समझौता नहीं हो...
March 4, 2019
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आलोचना करना कर्नाटक के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर को महंगा पड़ गया। प्रोफेसर ने आतंकी हमलों में शहीद जवानों को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की थी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान सरकार द्वारा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन को वापस लौटाने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा की। इसके बाद बीजेपी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय...
March 3, 2019
शहादत की राजनीति को समझने के लिए आज आपको पटना एयरपोर्ट पर होना था, जहाँ जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सीआरपीएफ़ के इंस्पेक्टर पिंटू सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया। पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार का कोई मंत्री नहीं था। बीजेपी का बड़ा क्या अदना सा नेता नहीं था। आज पटना में प्रधानमंत्री की रैली है। साढ़े ग्यारह बजे तक वैसे भी बीजेपी के नेता एयरपोर्ट आते ही, उनमें से कोई साढ़े आठ बजे सुबह भी आ सकता था। कोई...
March 1, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलित समुदाय के लोगों और छात्र-छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव कम होने का नाम नहीं ले रह है. ताजा मामला आजमगढ़ के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल का है जहां दलित छात्राओं ने प्रिंसिपल पर भेदभाव औऱ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मुताबिक, राज्य के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिले...
March 1, 2019
नई दिल्ली। साल 2014 में आमचुनाव से पहले गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल दिखाकर जमकर वोट बटोरे। गुजरात के विकास मॉडल को भले ही राजनीतिक तौर पर प्रयोग किया गया हो लेकिन यहां जातीय हिंसा के सबसे संगीन मामले सामने आते रहे हैं। गुजरात के ऊना में मरी गाय की खाल उतारने पर चार दलितों को सरेआम बुरी तरह पीटा गया। अब कांग्रेस विधायक द्वारा विधानसभा में मांगी गई जातीय उत्पीड़न जानकारी का...
February 23, 2019
शुक्रवार की देर रात महाराष्ट्र के पुणे में जम्मू-कश्मीर के एक पत्रकार पर कुछ स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया. पत्रकार की बीच सड़क में न केवल पिटाई की गई बल्कि उसे बुरी तरह धमकाया गया। लोगों ने उसे कश्मीर वापस भेज देने की धमकी दी। इस हमले में पत्रकार की बाईं और की कलाई टूट गई, जबकि शरीर पर कई जगह घाव भी आए। घटना तिलक रोड़ पर रात साढ़े दस बजे गिरजा ...
February 17, 2019
करीब 17 साल बाद गुजरात की रुपाणी सरकार ने गोधरा रेल नरसंहार के 52 पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। सरकारी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह फैसला गुजरात हाईकोर्ट के 2017 के आदेश के मुताबिक लिया गया है। यह मुआवजा मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विज्ञप्ति में कहा गया...
February 14, 2019
लखनऊ। मानवाधिकार व सामाजिक संगठन रिहाई मंच ने आरोप लगाया है कि पुलिस आज़मगढ़ के राजनीतिक कार्यकर्ता कलीम जामेई पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने का षड्यंत्र कर रही है। मंच के महासचिव राजीव यादव ने इस बावत उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि कानून का अनुसरण कर कलीम जामई की रिहाई सुनिश्चित की जाए तथा रासुका का गलत इस्तेमाल रोका जाए।
राजीव यादव के पत्र का ...
February 14, 2019
उत्तर प्रदेश के मथुरा से जातिगत भेदभाव का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ सवर्णों ने दलित युवती की शादी में अड़ंगा डाल दिया। सवर्णों ने दूल्हे को बारात निकालने से रोक दिया, जिसके बाद बिना बारात निकले ही युवती की शादी हुई और बिना किसी नाच-गाने के सुबह दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर ले गया।
यह घटना रविवार रात की...
February 11, 2019
राजस्थान के जोधपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार की शाम बालेसर थानान्तर्गत दूगर गांव में बारात लेकर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल दलित दूल्हे का रास्ता रोक लिया गया जिसके बाद जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया गया। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर पुलिस...