दलित
March 1, 2019
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दलित समुदाय के लोगों और छात्र-छात्राओं के साथ जातिगत भेदभाव कम होने का नाम नहीं ले रह है. ताजा मामला आजमगढ़ के एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल का है जहां दलित छात्राओं ने प्रिंसिपल पर भेदभाव औऱ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
अंग्रेजी समाचार पत्र द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट मुताबिक, राज्य के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिले...
March 1, 2019
नई दिल्ली। साल 2014 में आमचुनाव से पहले गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात मॉडल दिखाकर जमकर वोट बटोरे। गुजरात के विकास मॉडल को भले ही राजनीतिक तौर पर प्रयोग किया गया हो लेकिन यहां जातीय हिंसा के सबसे संगीन मामले सामने आते रहे हैं। गुजरात के ऊना में मरी गाय की खाल उतारने पर चार दलितों को सरेआम बुरी तरह पीटा गया। अब कांग्रेस विधायक द्वारा विधानसभा में मांगी गई जातीय उत्पीड़न जानकारी का...
February 27, 2019
लोकशाहीर संभाजी भगत के गीत केवल गीत ही नहीं हैं, बल्कि आज के दौर में एक ऐसी अंबेडकरवादी आंदोलनकारी आवाज़ हैं, जिस की लोकप्रियता से तानाशाही और दमनकारी शक्तियां भयभीत रहती हैं.
इनके गीत आम बोल-चाल की सरल भाषा में समाज के आडम्बर और राजीनीतिक क्षडयंत्र पर कटाक्ष करते हैं, संभाजी भगत बता रहे हैं कि किस प्रकार से आज के फासीवादी पूंजीपति जम्बो-जेट और इंटरनेट पर बैठ कर देश की धरोहर को लूट रहे हैं और...
February 25, 2019
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमले किए हैं। मायावती ने प्रधानंमत्री मोदी की ओर से प्रयागराज में सफाईकर्मियों के पैर धोने और कुंभ में स्नान करने की तल्ख शब्दों में आलोचना की है. मायावती ने कहां, संगम में शाही स्नान करने और सफाई कर्मचारियों के पैर धोने से क्या मोदी सरकार के पाप धुल जाएंगे. मायावती ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों को मोदी सरकार की...
February 25, 2019
हे शूद्र!
लो पैर तुम्हारे साफ हो गये
अब चप्पलों की जरूरत नहीं तुम्हें
तुम उतर सकते हो सीवर में बे-फिक्र
तुम मरोगे नहीं, तुम्हे
निर्वाण मिलेगा अब
सीधा स्वर्ग में जाओगे
बिना रोक टोक
विचरण करोगे साहब संग
हवा महल में।
मरे हुए जानवरों की खाल नहीं उतारोगे
अब तुम रेस्तरां के मालिक बनोगे
थानों के थानेदार
मंदिरों के प्रबंधक बनोगे।
नहीं रहोगे गावों के दक्षिण टोला में अब
शहरों की...
February 25, 2019
कुंभ में दिन रात मेहनत का फल मिला। प्रधानमंत्री ने पैर धोए और सम्मानित कर काम को सराहा भी लेकिन, उनके जाने के साथ ही सम्मान एवं सभी के बीच छाए रहने का दौर खत्म हो गया। रविवार शाम से ही रोजगार की चिंता सताने लगी। कल यह नौकरी होगी, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। यह दर्द है कुंभ में दिहाड़ी पर नियुक्त सफाईकर्मियों और स्वच्छग्रहियों का। उनका कहना था, ‘सम्मान ही काफी नहीं है, स्थायी रोजगार भी चाहिए...
February 25, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 फरवरी) को कुंभ मेले में इतिहास रचते हुए पांच स्वच्छाग्रहियों के पांव पखारे। पीएम ने कुंभ मेले में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद गंगा पंडाल पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, “आज जिन सफाईकर्मी भाइयों-बहनों के चरण धुलकर मैंने वंदना की है, वह पल मेरे साथ जीवनभर रहेगा। उनका आशीर्वाद, स्रेह, आप सभी का आशीर्वाद, आप...
February 18, 2019
लखनऊ: दलित होने का मतलब यह है कि चाहे विधायक भी बन जाइए आपको न्याय और इंसाफ के लिए भरी विधानसभा में फूट-फूट कर रोना पड़ता है और गुहार लगानी पड़ती है कि आपके चोरी हुए रुपए की एफआइआर तक पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। जहां विधायकों का पुलिस पर रौब की घटनाएं सामने आती हैं वहीं ये विधायक अपने पैसे चोरी होने की एफआईआर तक दर्ज नहीं करा पाए.
समाजवादी पार्टी के एक विधायक कल्पनाथ पासवान सोमवार को उत्तर प्रदेश...
February 11, 2019
राजस्थान के जोधपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार की शाम बालेसर थानान्तर्गत दूगर गांव में बारात लेकर पहुंचे पुलिस कांस्टेबल दलित दूल्हे का रास्ता रोक लिया गया जिसके बाद जातिसूचक शब्दों से उसे अपमानित किया गया। रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जोधपुर पुलिस...
February 10, 2019
जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर भीम आर्मी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला किया है। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर नागल के उमाही में पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से शराब छोड़ने की विनती की। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार शराब की बिक्री बढ़ाना चाहती है और उससे होने वाली कमाई को गौशाला में लगाया जा रहा है, इंसान की कीमत कम हो गई है।...