दलित
September 14, 2016
आंधप्रदेश में तो ऐसा लगने लगा है कि सरकार को केवल ब्राह्मणों के हितों की ही चिंता है। समाज के कमज़ोर, और शोषित तबकों को छोड़कर, राज्य सरकार ब्राह्मणों के लिए अनेक तरह की योजनाएँ चला रही है, जिनके लिए धन की माँग लगातार बढ़ती जा रही है।
Image: thehansindia.com
आंध्र प्रदेश में इसके लिए ब्राह्मण कल्याण निगम गठित किया गया है, जो तरह-तरह की योजनाएँ चलाकर ब्राह्मणों को हर तरह की मदद करने में...
September 13, 2016
Image Courtesy: Navbharat Times
दलित और आदिवासी उत्पीड़न के मामलों को दबाने की तमाम कोशिशें भाजपाशासित राज्यों में नाकाम होती जा रही हैं। झारखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में भी दलित और आदिवासी संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ 20 सितंबर को विशाल रैली करने का ऐलान किया है। झारखंड में भी अक्टूबर में ऐसी ही रैली का आयोजन किया जा रहा है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2015 और उसके पहले के...
September 10, 2016
दलितों पर होने वाले अत्याचारों से लेकर हर तरह के अपराध में अग्रणी मध्यप्रदेश में हालत ये हैं कि दलितों के लिए श्मशान तक की उचित व्यवस्था नहीं है और लोग अपने परिजनों की मृत्यु होने पर उनके शवों को खुले में दाह संस्कार करने पर मजबूर हैं।
(Representational image)
शाजापुर जिले में भिलवाड़िया गाँव जिला मुख्यालय से मात्र 7 किलोमीटर दूर है, लेकिन जातिभेद यहाँ पूरी तरह से हावी है। करीब 2000 की...
September 6, 2016
हैदराबाद। यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के छात्र रोहित वेमुला की हत्या में एबीवीपी की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि रोहित वेमुला के प्रतिद्वंदी रहे एबीवीपी के शिवा साईं राम ने किया है। दलित छात्र रोहित वेमुला को एबीवीपी ने किस तरह से निशाना बनाया और उसके किस तरह से अत्याचार और दुर्व्यवहार किया गया। इसका खुलासा एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता शिवा ने अपनी...
September 6, 2016
इन दिनों साहित्य और लेखकों के वर्ग-वर्ण सरोकार व पृष्ठभूमि को लेकर तरह-तरह के विमर्श चल रहे हैं। इसमें मेरी राय कुछ इस प्रकार है। जिसे मेरी राय पसंद या नहीं पसंद हो, अभद्रता या व्यक्तिगत लांछन-कटाक्ष पर उतरे बगैर इस चर्चा में शामिल हो सकता है।
मेरी समझ से किसी भी वर्ग या वर्ण का लेखक या कवि जनता या समाज के उत्पीड़ित तबकों की कथाएं या कविताएं लिख सकता है। ऐसा करते हुए वह शोषण-...
September 6, 2016
झारखंड में 46.11 परसेंट ओबीसी हैं. और राज्य सरकार उन्हें 14 परसेंट रिजर्वेशन देती है. एनडीए की सहयोगी पार्टी आजसू ने झारखंड में ओबीसी रिजर्वेशन बढ़ाकर 27 परसेंट करने की मांग की है. बीजेपी के मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने जब ओबीसी रिजर्वेशन बढ़ाया था तो बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था. वे अब अपनी अलग पार्टी चला रहे हैं. आजसू के सुदेश महतो का क्या होगा? क्या वे भी अलग रास्ता तय करने...
September 5, 2016
Members of Gau Rakshak Dal —pic courtesy: Facebook
अब ये स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री ने जो गौरक्षकों के खिलाफ बयान दिया था, वह महज औपचारिकता था। गौरक्षा के नाम पर गुंडागर्दी आतंकवाद में बदल चुकी है और अब ये संगठित अपराध का रूप ले चुका है। इसमें शामिल होने वाले आरएसएस और सहयोगी संगठनों से ही जुड़े लोग हैं। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने तो यह तक...
September 2, 2016
आज दिनांक 2 सितम्बर 2016 को प्रदेश के 27 जनसंगठनों व जनआंदोलनों ने भूमि अधिकार आंदोलन के बैनर तले करीब 600 की संख्या में इकट्ठा होकर देश के श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को मज़बूती से समर्थन देते हुए उ0प्र0 की राजधानी लखनऊ में रैली निकाल कर गांधी प्रतिमा जी.पी.ओ पर जनसभा करके पुरज़ोर तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।
दोपहर करीब 11 बजे चारबाग स्टेशन से रैली की शुरूआत की गयी। दूर...
September 2, 2016
बाबा साहेब, मुझे बचाओ!
संदीप कुमार पर संकट आया तो बाबा साहेब याद आ गए. दलित पहचान का हवाला देने लगे. मैंने कई नेताओं और अफसरों को, फंस जाने पर, इस तरह रोते गाते देखा है.
संदीप महाराज, दो साल जब आप मंत्री थे, तब बाबा साहेब के एजेंडे पर क्या कर रहे थे?
दलितों के सशक्तिकरण के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की आपकी सरकार ने कौन सा एक कदम उठाया? समाज कल्याण मंत्री के पद पर रहते हुए आपने...
September 1, 2016
दिल की बात जुबां पर आ जाना इसे ही कहते हैं. आरएसएस के प्रमुख नेता और बीजेपी के महासचिव मुरलीधर राव इस कार्यक्रम में आए तो थे दलितों के उत्थान के बारे में बात करने. सम्मेलन का विषय था इंटरप्रिन्योरशिप के जरिए दलितों का विकास. लेकिन मुरलीधर राव ने अपना पूरा भाषण वहां जमा दलितों को यह समझाने के लिए दिया कि दलितों को मुसलमानों से क्यों बचकर रहना चाहिए.
इसके लिए उन्होंने ये तर्क दिया कि...