कैमूर में आदिवासियों पर फायरिंग को लेकर AIUFWP, CJP और DSG की आज दोपहर 3 बजे ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस

Written by sabrang india | Published on: October 23, 2020
नई दिल्ली। ऑल इंडिया यूनियन फॉर फॉरेस्ट वर्किंग पीपुल (AIUFWP),  सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) और  डेल्ही सॉलेडिरिटी ग्रुप (DSG) की ओर से आज दोपहर 3 बजे कैमूर में आदिवासियों पर फायरिंग को लेकर ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। 



इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPM) की पॉलित ब्यूरो सदस्य और आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री वृंदा कारत फैक्ट-फाइडिंग रिपोर्ट जारी करेंगी।

फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट में बिहार के कैमूर में आदिवासियों पर फायरिंग की न्यायिक जांच की मांग गई है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्यकर्ताओं पर लादे गए फर्जी केस वापस लेने को कहा गया है।

11 सितंबर को बिहार के कैमूर जिले के अधौरा ब्लॉक में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बेरहमी से फायरिंग की थी। नई दिल्ली से चार सदस्यों की टीम ने वहां पहुंच कर इस घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी पड़ताल की। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 को इस फैक्ट फाइडिंग टीम की रिपोर्ट दोपहर तीन बजे एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी।

आप इस ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर आमंत्रित हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में ही फैक्ट फाइडिंग टीम की यह पूरे रिपोर्ट जारी की जाएगी।


इस लिंक पर क्लिक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं-

Zoom Link: Join Zoom Meeting
https://us02web.zoom.us/j/85668981553?
pwd=THg1NzF6MDA5ZTJ0NzRlaGJDQlZQdz09

Meeting ID: 856 6898 1553
Passcode: 435752

बाकी ख़बरें