दूसरे दिन भी होटल में नजरबंद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखऱ आजाद

Written by Sabrangindia Staff | Published on: December 29, 2018
मुंबई। शुक्रवार आधी रात चले तमाशे के बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को अभी होटल के कमरे में नजरबंद रखा गया है। कल महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें चैत्य भूमि से हिरासत में ले लिया था। आज उनकी मुंबई में जनसभा थी लेकिन होटल के कमरे में ही नजरबंद रखा गया है। भीम आर्मी ने चंद्रशेखर आजाद के हवाले से फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में लिखा है, 


''अघोषित इमरजेंसी की एक बड़ी तस्वीर आपको दिखाता हूं , मुझे कमरे के अंदर बन्द किया गया है मेरे कमरे को बहार से लोक किया गया है ओर मेरे कमरे के बाहर 10 पुलिस वाले खड़े किए गए है , क्या हम भारत मे ही है जो बाबा साहेब के लिखे सँविधान से चलता है , आज लोकतँत्र खतरे में है , देश के सँविधान को कुचला जा रहा है और मेरे साथ आये मेरे साथियो से वकीलों से भी नही मिलने दिया जा रहा है , पर शुक्रिया की तुमने मुझे मेरी जैल के संघर्ष को याद दिला दिया , अब हम बताएंगे अम्बेडकवादी क्या होते है, पूरी दुनिया जानना चाहती है आखिर अम्बेडकरवादियों में इतना हौंसला आता कहा से है तो जवाब मेरा ये है भीमा कोरेगाँव , ओर चैत्य भूमि, फुलेवाड़ा , भगवान बिरसा मुंडा, साहूजी महाराज ओर मेरे आदर्श साहब काशीराम का किया गया संघर्ष हमे संघर्ष करना सीखाता है।

ये बेवकूफ मुझे जैल का डर दिखाते है जैल तो क्रांतिकारी के लिए गहना होती है जालिमो जैल तो मेरा घर है।

संघर्षो के आदि है हम अम्बेडकरवादी है।

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल मे है ।

देखना है जोर कितना बाजुएँ कातिल में है।

वक्त आने दे बताएंगे तुझे ऐ मोदी।

हम अभी से क्या बताए क्या हमारे दिल मे है।

जय भीम ,जय भीम आर्मी
जय भारत,जय संविधान''

बाकी ख़बरें