दिल्ली में शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर रेप का आरोप, FIR दर्ज

Written by SabrangindiaROMA (AIUFWP) | Published on: June 11, 2018
नई दिल्ली। दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक महिला ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला ने दाती महाराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

पीड़िता ने यह भी कहा है कि रेप करने के बाद दाती महाराज ने उसे यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। वहीं पीड़िता के पिता ने बताया कि उस समय उन्होंने अपनी बेटी को दाती महाराज के संरक्षण में उनके आश्रम में ही छोड़ दिया था।

किसी आश्रम के संचालक के यौन शोषण में फंसने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले आसाराम, राम रहीम जैसे दिग्गज स्वयंभू संत भी यौन शोषण के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। इनके अलावा अगर छुटभैये तथाकथित साधुओं की बात करें तो इनकी संख्या दर्जनभर से ज्यादा हो सकती है।
 

बाकी ख़बरें