AMU में सावरकर पर बोले तो हिंदू महासभा ने एक्टिविस्ट संदीप पांडेय के खिलाफ की FIR

Written by Sabrangindia Staff | Published on: January 23, 2020
अलीगढ़. वीडी. सावरकर के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में मैग्सेसे पुरस्कार विजेता व समाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडेय के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 



यह कार्रवाई हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार की तहरीर पर की गई। दरअसल, रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित एक सभा में संदीप पांडेय ने नागरिकता संशोधन कानून पर बोलते हुए सावरकर को अंग्रेजों का दलाल कहा था। 

लखनऊ के गोमती नगर निवासी राजीव कुमार अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा- संदीप ने सवारकर को दलाल कहा। यही नहीं उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत चक्रपाणी महाराज का भी अपमान किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि संदीप की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। 

अलीगढ़ सिविल लाइंस पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल समनिया ने बताया कि संदीप पांडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगे भड़काना) और 505 (1) (बी) (लोगों या समुदाय को अपराध के लिए उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
 

बाकी ख़बरें