पहलू खान के हत्यारे ‘‘गौरक्षकों’’ को तुरन्त गिरफ्तार करों, गौरक्षक के नाम गुण्डागर्दी बन्द हो

PEOPLE'S UNION FOR CIVIL LIBERTIES, RAJASTHAN

जयपुर, 5.4.2017

प्रेस विज्ञप्ति
 
पहलू खान के हत्यारे ‘‘गौरक्षकों’’ को तुरन्त गिरफ्तार करों, गौरक्षक के नाम गुण्डागर्दी बन्द हो
 
 
पी.यू.सी.एल. राजस्थान स्तबद्ध है कि गौरक्षक के नाम पर गुण्डाराज राजस्थान की सड़को पर  नियत्रंण कर रहा है । पहलू खान, नूह जिला, हरियाणा के बाशिंदे  की जान 4 अप्रैल को . ले ली गई हैं। इसके पूर्व 2015 में नागौर जिले के अब्दुल गफ्फार कुरेशी  को 30 मई 2015  इन्ही गौरक्षकों ने मार डाला था और लगातार गौमाता के नाम पर अत्याचार बेधडक प्रतिदिन कही ना कहीं हो रहे है। इस पूरे कृत्य जिससे पहलू खान की हत्या हुई व उनके अन्य साथी जो घायल हुये और नूह अस्पताल में भर्ती हैं, इसकी हम कडे शब्दों मे निन्दा करते हैं।


PUCL स्पष्ट है और मांग करता है की 
  • हमलावरों गौरक्षको को तुरन्त गिरफ्तार किया जाये। 
  • साथ ही एस.एच.ओ. बहरोड़ के निलम्बन व पुलिस अधिक्षक अलवर को हटाने की मांग करते है।
  • राजस्थान सरकार को पहलू खान के परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। क्योकि सरकार उनकी रक्षा नहीं कर पाई।
  • सभी घायलों को 10-10 लाख के मुआवजे दिया जाये ।
 
पहलू खान जो अपने अन्य 14 साथियों के साथ 1 अप्रेल को 2 गायों को नियमित रूप से पशु मैले से खरीद कर जयपुर नगर निगम का रवन्ना शुल्क भरने के बाद रवाना हुये तो उन्हें वि’व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व हिन्दू जागरण मंच जो सड़को की डण्डो के साथ खुल्लम खुल्ला ग’त लगा रहे थे को जागुवास मोड, बेहरोड के पास रोक कर उन्हें मारा हालांकि वे लगातार अपने द्वारा खरीदे गये दस्तावेजों को दिखाते रहे i  संलग्न विडियों में आप स्वयं तय किजीये। यह सारी मारपीट पुलिस के सामने हुई, जिसने कोई भी कोशिश नहीं की कि पहलू खान व उनके साथी बच पाये।
 
पी.यू.सी.एल. राजस्थान गौरक्षकों के हवाले इस राज्य को बिल्कुल नहीं होने देगा और इसके लिए कानूनी व सामाजिक लडाई लडेगा। 
 
कविता श्रीवास्तव                                               अनन्त भटनागर
(अध्यक्षा)                                                             (महासचिव)