AMU छात्र संघ चुनाव: ये हुई न बात, लड़कियों ने मारी बाजी

अलीगढ मुस्लिम विश्विद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब छात्र राजनीति में लड़कियों ने अपना परचम लहराया हो। रविवार को आए  चुनाव परिणाम में तीन लड़कियों ने जीत दर्ज की।

गज़ाला अहमद, सदफ रसूल और लाबिबा शेरवानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ की कैबिनेट में शामिल हुईं। गज़ाला अहमद सोशल वर्क में स्नातक की छात्रा हैं, रसूल बीयूएमएस फाइनल ईयर में और शेरवानी सोशल वर्क फर्स्ट ईयर में हैं। 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय लड़कियों की आज़ादी को लेकर हमेशा निशाने पर रहा है। ऐसे में तीन लड़कियों का छात्र संघ में शामिल होना यह दर्शाता है कि एक नई जंग की शुरूआत हो चुकी है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल छात्र संघ का चुनाव एक सकारात्मक मैसेज है समाज और विश्वविद्यालय दोनों को ही कि अब हम धीरे धीरे ही सही लिंग समानता की ओर बढ़ रहे हैं। और एक नव निर्माण की बुनियाद रख रहे हैं।