राज्य सरकार द्वारा महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र का भगवाकरण

महिला एवं जन संगठन, राजस्थान
(एस-5, बजाज नगर, जयपुर-15)

दिनांक : 15.11.2016
 
प्रेस सम्मेलन आमंत्रण
 
राज्य सरकार द्वारा महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र का भगवाकरण
 
दिनांक :16 नवम्बर, 2016
समय : दोपहर 3.30 बजे से
स्थान : विनोबा ज्ञान मंदिर, बी-190, प्राकृतिक चिकित्सालय के सामने, 
यूनिवर्सिटी मार्ग, बापू नगर, जयपुर
 
जैसा कि आपको ज्ञात है कि राजस्थान में सभी महिला थानों में चल रहे महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्रों की नीव महिला संगठनों ने 2001 में जयपुर के गांधी नगर महिला थाने से रखी गई थी। यह सोचा गया था कि राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को लेकर थानों के अलावा ऐसे मंच होने चाहिए जहां महिलाऐं अपने मन की बात कह सकें और हर तरह की समस्या चाहे घर की हो, काम-काज के क्षेत्र की, या आर्थिक-सामाजिक यौनिक हिंसा से सम्बन्धित हो। उनकी शिकायतों के सम्पूर्ण निवारण केन्द्र के रूप में यह केन्द्र सोचे गये, जहां मध्यस्थता की जा सके। यहां महिलाआंे को कानूनी व पुलिस सम्बन्धित राय मिल सके, पुनर्वास सम्बन्धित हस्तक्षेप किये जा सकें और बच्चों के बारे में भी सोचा जा सके। 
 
यह केन्द्र पुलिस महकमे, महिला बाल विकास विभाग व स्वतंत्र एन.जी.ओ. के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किये जा रहे थे। इनका संचालन एन.जी.ओ. व उसके द्वारा नियुक्त 2 काॅउंसलर द्वारा किया जाना तय किया गया था। चयन इस तरह के संगठनों का किया जाना था जो महिला हिंसा के रोकथाम के क्षेत्र में कानूनी व सामाजिक रूप में कार्यरत हांे। 
 
पिछले 16 सालों से कोशिश थी कि भारत के संवैधानिक मूल्यों को मानने वाली संस्थाऐं ही चुनी जाये। लेकिन हाल ही में महिला बाल विकास विभाग द्वारा इन केन्द्रों के संचालन के लिए भगवा संस्था का चयन किया गया और अच्छी संस्थाओं को किनारे किया गया। 
 
इसी मुद्दे पर दिनांक 16 नवम्बर, 2016 को खुलासा किया जायेगा कि कैसे जिला प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग मिलकर सलाह सुरक्षा केन्द्रों को भगवा संस्था को हस्तांतरित कर रहे हैं। 
 
कृपया अपने रिपोटर एवं कैमरा मेन को अवश्य भेजे।


हम हैं,

 
रेणुका पमेचा, कविता श्रीवास्तव, निशा सिद्धू, लाड़ कुमारी जैन, सुमित्रा चैपड़ा, ममता जैटली, लक्ष्मी अशोक इत्यादि।
 
सम्पर्क ः कविता श्रीवास्तव-9351562965/ 8302562965, रेणुका पामेचा-9314503785, 2710431